भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे अपने यूपी दौरे से सीधे इंदौर पहुंचेंगे। जहां लाभगंगा प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। साथ ही प्लास्टपैक 2025 का शुभारंभ भी करेंगे। यह प्लास्टपैक मध्य भारत का बड़ा प्लास्टिक सम्मलेन है। इसमें नवाचार-तकनीक का आदान प्रदान होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मथुरा से सुबह 12रू30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे प्लास्टपैक 2025 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.25 बजे इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे।
इस दिन आएगी बीजेपी जिला अध्यक्ष की सूची
मध्य प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति फाइनल हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के साथ चर्चा के बाद निर्णय हुआ है। बताया जा रहा है कि दो दिन में सूची भी जारी हो सकती है।
एचएमपीवी को लेकर भोपाल एम्स अलर्ट
एचएमपीवी के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल एम्स अलर्ट मोड पर है। हॉस्पिटल में 20 आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटरयुक्त बेड की अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं आरटी-पीसीआर से टेस्टिंग भी होगी। इसके अलावा भोपाल एम्स ने एचएमपीवी को लेकर गाइडलाइंस जारी की है।