शहडोल। जिले के सबसे चर्चित रही रमाबाई हॉस्पिटल के जमीन का मामला थाने का नाम नहीं ले रहा, इसी जमीन से जुड़े विवाद के मामले को लेकर एक महिला से हुए विवाद मारपीट छेड़छाड़ बलवा की शिकायत पर भाजपा नेता पुत्र समेत 6 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ है, इस मामले में अस्पताल परिसर में उत्पात मचाने वाले भाजपा पुत्र समेत दो लोगों को शहडोल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है, वही इस मामले में अभी 4 से अधिक लोग फरार है। देर रात महिला के साथ मारपीट का एक विडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
शहडोल जिले के हृदय स्थल पर स्थित राम बाई हस्पताल के जमीन को लेकर हो रहे विवाद के बीच हॉस्पिटल परिसर में रहने वाली रंजना तिवारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, कि वह देर शाम किराना सामान लेकर आ रही थी, तभी अस्पताल कैंपस में रहने वाली, शिल्पा टांडी, अपने पति के.के टांडी बेटा एरोन टांडी सहित गोल्डी दुबे,गोपाल, गोलू बिहारी सहित अन्य लोग मिलकर पहले बवाल करते हुए बाल पकड़कर लाठी डंडे से मारपीट किया, पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट किया, पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों में शिल्पा ताण्डी, ऐरोन ताण्डी, केके ताण्डी, अमित उर्फ़ गोल्डी दुबे, गोलू बिहारी, गोपाल सिंह एवं तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 74,(2), 115(2), 126(2) ,296,351(2) धारा 354,147,149,323,341,294,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गोल्डी दुबे सहित गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात महिला के साथ मारपीट का एक विडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।