BREAKING NEWS
खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 3:14 pm
NEWS : लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सांसद सीपी जोशी ने लिया सभा की कार्रवाई में भाग, उदयपुर-कोटा दोहरीकरण व मेवाड़ से अहमदाबाद-सूरत वन्दे भारत ट्रेन चलाने की उठाई मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी ने आज लोकसभा में शुन्यकाल के दौरान सभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबधी विषयों को लेकर उदयपुर-कोटा वाया चन्देरिया दोहरीकरण व मेवाड़ से अहमदाबाद सुरत वन्दे भारत ट्रेन चलाये जाने का विषय सदन में रखा।
सांसद जोशी ने सदन में बताया की वर्ष 2014 के बाद से केन्द्र में मोदी की सरकार बनने के बाद रेलवे के क्षेत्र में रेलवे क्रान्ति के माध्यम से ऐतिहासिक कार्य हुये हैं। संसदीय क्षेत्र में भी रेलवे में दोहरीकरण, नवीन रेल लाईन, विद्युतिकरण, आमान परिवर्तन के कार्य हुये हैं। चित्तौड़गढ़ एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ साथ पर्यटन में भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।
यहॉ पर सीमेन्ट एवं खनिज हब भी हैं। यहॉ पर मालगाड़ीयों के साथ साथ यात्री ट्रेनों का भी भारी दबाव बना रहता हैं। इस कारण से केन्द्र सरकार के द्वारा चित्तौड़गढ़ से नीमच होते हुये रतलाम तक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा हैं।
अजमेर से चित्तौड़गढ़ के लिये भी दोहरीकरण का कार्य स्वीकृत कर लिया गया हैं एवं प्रगतिरत हैं।
अब उदयपुर से चन्देरिया होते हुये कोटा तक रेलमार्ग का दोहरीकरण होना हैं , यह मार्ग यदि स्वीकृत हो जाता हैं तो उस क्षेत्र में विकास के लिये भी नये आयाम खुलेंगे तथा विभिन्न स्टेशनों पर क्रोसिंग के लिये यात्री एवं मालगाड़ीयों के इंतजार में व्यय होने वाला समय भी बच सकेगा। इसके साथ ही यहॉ से नवीन ट्रेनों का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा।
इसके साथ ही क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुये मेवाड़ से सुरत के लिये वाया अहमदाबाद होते हुये वन्देभारत ट्रेन को चलाये जाने की आवश्यकता को भी बताया जिसका लाभ इस क्षेत्र को मिल पायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE