मनासा। 500 रुपए का स्टाम्प लिखकर सरपंच पद और पंचायत के सारे अधिकार निजी व्यक्ति को देने के मामले में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मनासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाता की सरपंच श्रीमती कैलाशी बाई पति श्री जगदीश कच्छावा को सरपंच के पद से पृथक करने का आदेश जारी किया है ।मंगलवार सुबह 11 बजे मामले में मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दाता की सरपंच श्रीमती कैलाशी बाई द्वारा सरपंच पद का दायित्व 500 के स्टांप पर अन्य व्यक्ति को अनुबंध कर सौंपने का मामला जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में आया था।स्टांप का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसके बाद प्रशानिक अधिकारियों ने मामला जांच में लिया था। इस पर यह कार्रवाई की गई है।