नीमच। कलेक्टर कार्यालय पर दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान ने दिव्यांगजन और वृद्ध जनों से जुड़ी विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन दिया और साथ ही चेतावनी भी दे डाली कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है कि दिव्यांगों की पेंशन 600 रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए की जाए। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की आवंटित जमीन पर से अतिक्रमण हटाया जाए। वृद्धजनों को सामर्थ्य प्रदान करने वाले उपकरण उपलब्ध कराये जाए। दिव्यांग जनकल्याण मंत्रालय का सरकार तुरंत गठन करें। इस प्रकार की कुल 11 मांगें ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा चुनाव के दौरान दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान का वादा किया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ।