BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 2:52 pm
KHABAR : महाकाल महालोक में लाइट एंड साउंड शो की टेस्टिंग शुरू, भगवान की गाथा और शिव तांडव देख-सुन सकेंगे श्रद्धालु, म्यूजिकल फाउंटेन में दिखेगी शिव महिमा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकाल लोक में जल्द ही लाइट एंड साउंड और म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान महाकाल की गाथा और उज्जैन शहर का पौराणिक इतिहास दिखाई देगा। इसके लिए मशीनों के इंस्टालेशन की प्रोसेस शुरू हो चुकी है। इसे कमल तालाब और रुद्रसागर में शुरू किया जाएगा।


बाबा महाकाल के आंगन श्री महाकाल लोक में मप्र पर्यटन निगम द्वारा करीब 23.5 करोड़ रुपए की लागत से 4के टेक्नोलॉजी, हाई क्वालिटी के लेजर, प्रोजेक्टर, पिक्सी लाइट का लाइट एंड साउंड और म्यूजिकल फाउंटेन देख श्रद्धालु अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकेंगे। महाकाल लोक के अंतर्गत कमल सरोवर व रुद्रसागर में लाइट एंड साउंड स्थापित किया जा रहा है। इसका ठेका सीएस डायरेक्ट कंपनी को दिया गया है। कमल सरोवर में लाइट एंड साउंड की टेस्टिंग शुरू हो गई है।


30 - 7.5 मीटर की स्क्रीन पर भगवान शिव की गाथा दिखेगी-
प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण शर्मा ने बताया कि मॉडर्न उपकरणों का उपयोग किया गया है। लाइट एंड साउंड का कुल 24 मिनट का शो होगा। हालांकि अभी कुछ और काम बाकी है। इसलिए समय घट या बढ़ भी सकता है। इस शो में तीन तरह की लाइट होगी। जिसमे 8 मूविंग हेड, 30 पिक्सी लाइट और 20 पैटर्न लाइट रहेंगी। श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के विहंगम दर्शन का अनुभव कराने के लिए 30 - 7.5 मीटर की बड़ी स्क्रीन पर भगवान शिव की गाथा दिखेगी। साउंड तेज होने के बाद भी साफ सुनाई देगा।


म्यूजिकल फाउंटेन के पानी में दिखेगी इमेज -
अरुण शर्मा ने बताया कि रूद्र सागर में म्यूजिकल फाउंटेन इंस्टॉल किया जा रहा है। इसमें वाटर स्क्रीन होगी जिसमें पानी की बौछार पीछे से आएगी और उसी में भगवान शिव से जुड़ी इमेजेस दिखने के साथ कहानी और संगीत सुनाई देगा। इसमें शिव तांडव, शिव स्तुति और महाकाल की गाथा रहेगी। रुद्रसागर में तीन स्क्रीन लगाई जा रही है। कुल 5 वेंडर सहित 40 लोग लाइट एंड साउंड और म्यूजिकल फाउंटेन इंस्टॉल करने का काम कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE