BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 4:26 pm
NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल प्रशिक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन के सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सरल ऐप के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं को विभिन्न डिजिटल पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा राखी राठोड़ के निर्देशन में जिला संयोजक शीला चंदन, जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा तथा चित्तौड़गढ़ विधानसभा की सहसंयोजक मंजू पितलिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। चित्तौड़गढ़ विधानसभा के घोसुंडा मंडल में पूर्व प्रधान देवेंद्र कंवर भाटी के सहयोग से महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं चंदेरिया मंडल में जिला प्रवक्ता संजु लढ्ढा के मार्गदर्शन तथा नीलम जोशी एवं विमला शर्मा के सहयोग से प्रशिक्षण आयोजित हुआ। भदेसर मंडल में नगर मंडल अध्यक्षा नेहा सोनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसी प्रकार कपासन विधानसभा के आकोला नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष रीना छीपा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। महिला मोर्चा का यह डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चित्तौड़गढ़ जिले की पाँचों विधानसभाओं के 35 मंडलों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप पर आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रश्नोत्तरी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए। कार्यक्रम में शिमला मीणा, रीना चक्रवर्ती, जमना वैष्णव, सोनू शर्मा, मंगेश कंवर, राधा गोयल, शोभा मेवाड़ा आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE