नीमच। शहर के विकास नगर निवासी ललित गुर्जर ने एक निजी विद्यालय के खिलाफ निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय द्वारा ट्यूशन फीस के अतिरिक्त परीक्षा, खेल, एक्टिविटी, डायरी, आईडी कार्ड सहित विभिन्न मदों में शुल्क लिया जा रहा है। साथ ही बिना स्पष्ट कारण अभिभावकों से फाइन भी वसूला जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ शुल्क रसीदों की प्रतियां भी संलग्न की हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के विपरीत वसूली पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अभिभावकों से ली गई अतिरिक्त राशि वापस दिलाने की मांग की है।