BREAKING NEWS
NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 4:35 pm
BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन-केंद्रित पुलिसिंग रहेगी प्राथमिकता, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। नवागत पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बुधवार को शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं पुलिस की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करते हुए पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन-केंद्रित बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ष्आमजन का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति है।ष् उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील निराकरण, अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा पुलिस व्यवस्था को आधुनिक एवं परिणाममुखी बनाने पर जोर दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE