नीमच। जिले में मंगलवार को रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह करीब 11 बजे और दोपहर 2 बजे हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार, 1 जून से 7 जुलाई तक जिले में औसतन 8.63 इंच वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 12.41 इंच औसत वर्षा हुई थी।
तहसीलवार वर्षा में नीमच में 10.04 इंच, सिंगोली में 9.12 इंच, जावद में 8.58 इंच तथा मनासा में 6.77 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 0.51 इंच बारिश हुई। इस दौरान नीमच में 1.02 इंच, जावद में 0.63 इंच, मनासा में 0.20 इंच तथा सिंगोली में 0.20 इंच वर्षा दर्ज की गई।