BREAKING NEWS
KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 3:46 pm
KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंता, विहिप-बजरंग दल ने निकाला मार्च, एसपी को सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। एक संदिग्ध युवक को गुजरात एटीएस द्वारा हिरासत में लेकर उसके कथित आतंकी संगठन से संबंधों की जांच के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर बिते दिनों विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान कार्यकर्ता सयाजी द्वार पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। रैली के दौरान राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में नारेबाजी की गई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।


ज्ञापन में संगठनों ने देवास एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का व्यापक सत्यापन कराने की मांग की। साथ ही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों और उनके नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई।


इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की मांग भी रखी गई, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। संगठनों ने जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE