मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर अदिती गर्ग ने सुशासन भवन के सभाकक्ष में 115 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पट्टा दिलाने, बीमा राशि स्वीकृत कराने, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबल योजना के तहत सहायता राशि प्रदान करने, अवैध कब्जा हटाने तथा भूमि सीमांकन सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।