BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 5:06 pm
NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत साइबर सुरक्षा और कानून संबंधी दी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बिरला शिक्षा केंद्र में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के प्रभुलाल एवं विजयंता ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन अपराधों से बचाव तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्य प्रियंका एवं दुर्गा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए।

प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास और समझदारी के साथ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा संबंधी उपायों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की प्राचार्या रेखा यादव ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए इसे जीवन में उपयोगी बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE