BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 5:55 pm
KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, राशन कार्ड, आवास, अतिक्रमण, बिजली समेत विभिन्न मामलों पर हुई सुनवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 148 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार, संवेदनशीलता के साथ और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्वालटोली निवासी शीलादेवी ने अपनी दिव्यांग पुत्री का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्टेशन रोड, वार्ड क्रमांक-35 निवासी जेबुन्निसा ने विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, खातीखेड़ा निवासी राधेश्याम तेली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण नहीं हो पाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राजस्व, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदन पहुंचे-
जनसुनवाई में कब्रिस्तान की पुश्तैनी भूमि को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, मजदूरी का समय पर भुगतान कराने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर आर्थिक सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, कृषि भूमि का कब्जा एवं रास्ता दिलाने, अर्जित अवकाश भुगतान, नवीन पात्रता पर्ची जारी कराने, लाड़ली बहना योजना की राशि, गृह ऋण सहित राजस्व, सामाजिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की जांच कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE