शाजापुर। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के 9 जुलाई को कालापीपल भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मार्ग परिवर्तन और डायवर्सन व्यवस्था जारी की है। यह व्यवस्था 9 जुलाई की सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
प्रशासन के अनुसार, कालापीपल मंडी चौराहा से पानखेड़ी चौराहा तक मुख्य मार्ग पर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कस्बा कालापीपल में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले केवल दोपहिया और चार पहिया वाहनों को यातायात व्यवस्था के अनुसार आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्सन
जेठड़ा जोड़ डायवर्सन: शुजालपुर-आष्टा मार्ग से कालापीपल आने वाले भारी वाहनों को आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
तहसील चौराहा डायवर्सन: कुरावर मार्ग से आने वाले वाहनों को तहसील चौराहा से पानखेड़ी चौराहा होते हुए शुजालपुर-भीलखेड़ी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शुजालपुर-भीलखेड़ी रोड डायवर्सन: इस मार्ग से आने वाले वाहनों को पानखेड़ी चौराहा से तहसील चौराहा होते हुए कुरावर रोड की ओर भेजा जाएगा।
नांदनी-चांदनी डायवर्सन: नांदनी मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से कुरावर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
नायरा पेट्रोल पंप पार्किंग: नांदनी और सीहोर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए।
शर्मा धर्म कांटा पार्किंग: कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसों के लिए।
सहारा स्कूल पार्किंग: कुरावर रोड और शुजालपुर-भीलखेड़ी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं।