खरगोन। कसरावद क्षेत्र के ग्राम नावडाटौडी रोड पर बे रेहम जेसीबी से हरे पेड़ों को बेखौफ तोड़ा जा रहा है। हरे पेड़ परपर्यावरण की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले हरे भरे पेड़ पौधे तमाम कवायदों के बाद भी दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं। कारण पर्यावरण विभाग का गठ जोड़ हावी है। विभागीय उदासीनता का परिणाम कि हरे पेड़ों की बेखौफ जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। जितने पेड़ कट रहे उसकी तुलना में पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण नहीं हो रहा ताजा मामला कसरावद के नावडाटौडी रोड़ का है।भूमाफियाओं ने वर्षों पुराने निम के अनेक पेड़ों को बे रेहम जेसीबी मशीन द्वारा पेड़ों को तोड़ दिया है । पत्रकारों के पहुंचने के बाद भी भूमाफियाओं द्वारा पेड़ों को तोड़ा जा रहा है। पटवारी को फोन लगाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अफसर कारवाई करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। जब की हरे पेड़ों की कटाई से पहले किसान या मालिक को कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ती है। यदि वह अनुमति नहीं लेता है तो अपराध की श्रेणी में आता है।