BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 3:41 pm
NEWS : परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 45 बसों के बनाए चालान, 17.10 लाख रुपये राजस्व की वसूली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, चित्तौड़गढ़ द्वारा बिना परमिट, बिना टैक्स एवं पुरानी बकाया वाले भार/यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अन्य राज्य की बसों सहित राजस्थान राज्य की 45 बसों के चालान बनाकर कुल 17.10 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। अभियान के दौरान, पाली जिले में पंजीकृत एक यात्री बस से 12.91 लाख रुपये बकाया पाए जाने के कारण उसे जब्त किया गया। साथ ही, 280 भार वाहनों के स्वामियों को पुरानी बकाया राशि के कारण पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।

इससे पूर्व, 56 यात्री वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित कर दिए गए थे, और संबंधित वाहन स्वामियों की अचल संपत्ति से बकाया कर वसूली हेतु तहसीलदारों द्वारा कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह अभियान 31 मार्च 2025 तक लगातार जारी रहेगा। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले को 105 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसे प्राप्त करने के लिए विभाग ने निर्देश दिए हैं कि समस्त प्रकार के बकाया कर वाले वाहनों (बस, ट्रक, टैक्सी) को चिह्नित कर अनिवार्य रूप से सीज किया जाए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 मार्च 2025 तक यदि बकाया कर जमा नहीं किया गया, तो संबंधित वाहनों को मार्च माह में नीलाम कर दिया जाएगा। अब तक, फरवरी माह में 10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE