BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2025, 3:45 pm
KHABAR : शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......, ओम नमः शिवाय......., हर हर महादेव......के जयघोष से होंगे गूंजायमान, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। 60 सालों बाद एक बार फिर ग्रह योग की विशिष्ट स्थिति में मकर के चंद्रमा की उपस्थिति में तीन ग्रहों की युति बनी है इस दुर्लभ संयोग में 26 फरवरी 2025 बुधवार को शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि ,सभी शिवालयों में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। शिवालयों में दिन भर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, भक्त बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। शिवालयों में इस दिन अल सुबह से रात भर ही बम- बम भोले.......,ओम नमः शिवाय.........., हर हर महादेव.......के जयघोष से गुंजायमान  रहेंगे, इसी के साथ अभिषेक,हवन और भंडारे के आयोजन भी होंगे।
अंचल में बुधवार को शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि  पर्व के अवसर पर सभी शिव भक्त बिल्वपत्र, फुल ,पत्तियां, धतूरा, भांग, श्रीफल, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। पार्वती द्वारा महादेव शिव को पति के रूप में पाने के लिए की गई तपस्या का फल ही महाशिवरात्रि हैं। महादेव सभी गुणों के अधिनायक हैं ,जो भी व्यक्ति उनके पास सहायता के लिए जाता है शिवजी उसे तत्क्षण संतुष्ट करते हैं, उनके भक्तों में राम भी हैं और रावण भी। आदिवासी हो या नगरवासी, राजा- महाराजा, पुरंदर सबके हैं महादेव। अंचल के कराड़िया महाराज और रामनगर के बीच झील में 11-12 वीं शताब्दी का स्थित अति प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के वरिष्ठ विक्रम सिंह राणावत ने बताया है कि हर साल की तरह इस बार भी हवन पूजन एवं अभिषेक एवं  भजन कीर्तन के साथ महादेव के दर्शन हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए शाम 3 बजे से विशाल भण्डारा किया जाएगा।चीताखेड़ा- दलपतपुरा के बीच सुरम्य वादियों में स्थित झील की गोद में विराजमान रामझर महादेव मंदिर  पर भी अभिषेक, हवन, पूजन का आयोजन किया जाएगा।चीताखेड़ा माली मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव, ब्राह्मण गली में स्थित नीलकंठ महादेव, बड़ी होली चौक में स्थित सिद्धेश्वर महादेव, पुराना पंचायत भवन के सामने स्थित श्री महाकाल मंदिर , पांवड़ा खूर्द के पास स्थित कछुआ महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस मौके पर अंचल के शिवालयों पर आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE