नीमच। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल्स पर प्राप्त शिकायतो में माह जनवरी 25 की ग्रेडिंग में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिला लगातार तीसरी बार ए ग्रेड के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर शामिल हुआ है।
जिला प्रबंधक आशीष जैन ने बताया कि माह जनवरी 25 में 3160 प्राप्त शिकायतो में से संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज (60%) में से 51.72 % एवम 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज (20%) में से 15.39 % कुल वेटेज 86.48 % के साथ नीमच जिले को ए रेटिंग प्राप्त हुई। समूह B में 27 जिलो में जिला प्रथम स्थान रहा जबकि 55 जिलो में द्वतीय स्थान पर रहा। उल्लेखनीय कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर किरन आंजना द्वारा माह में समस्त विभागों की शिकायतों के निराकरण हेतु सतत मानिटरिंग कर निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को भी अवगत करवाया गया। फलस्वरुप आवेदकों द्वारा शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करवाया गया है इसी का परिणाम है कि नीमच जिला सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर पाया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय नीमच जिले के सभी जिला अधिकारियों एवं उनकी टीम तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिया है।