मनासा। शासकीय हाई स्कूल जूना पानी में कक्षा दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रमोद कुमार चौहान एवं नारायण दायणा प्रभारी प्राचार्य द्वारा की गई मंच संचालन सुखलाल जारोरिया द्वारा किया गया। सभी शिक्षक साथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की वह बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक भोज किया गया कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय परिवार को कुलर भेट किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय परिवार के शिक्षक साथी अम्बालाल गुर्जर द्वारा दी गई।