BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 4:38 pm
KHABAR : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैंकों की डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 05 बजे से जिला पंचायत सभागृह में 2024 की तृतीय तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक का आयोजन विधायक अनिल जैन कालूहेडा एवं एजीएम आरबीआई राम नागर की उपस्थिति में किया गया। बैठक में शासन की शासकीय योजनाओं प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम योजना, उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा, पीएएमएफएमई, केसीसी मछली पालन, केसीसी डेरी पशुपालन योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना ,डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना,आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह, एनयूएलएम आदि विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। 
कलेक्टर सिंह सिंह ने बैंकर्स से सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना प्राथमिकता से करने, ऋण आवेदनों को लंबित ना रखने साथ ही जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह को  फरवरी माह में शासकीय योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।  एनआरएलएम की ओर से डिजिटल सखी बनाने एवं साथ ही बैंकों को निर्देश दिए कि समय के साथ जिले के शासकीय ऋण योजनाओं के लक्ष्य को प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। इसी क्रम में आरबीआई एजीएम राम नागर के द्वारा सभी शासकीय योजनाओं व वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डाला गया साथ ही सभी ऋण लक्ष्यों को प्राप्त करने को कहा  अग्रणी जिला प्रबंधक बलराम बैरागी ने सभी सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण कर खाताधारकों को जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ प्रदान किए जाने को कहा। बैठक में जन प्रतिनिधि आर सेटी, निदेशक अजब सिंह मालवीय,जीएम अतुल बाजपाई,जीएम सीसीबी प्रतिनिधि शर्मा ,डीपीएम एनआरएलएम अमीत बृजवानी, एसबीआई रुचिका, राजेंद्र गेहलोत तथा जिले की सभी बैंकों के समन्वयक एवं अन्य सभी विभागों के प्रमुखों की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE