BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 3:36 pm
KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली, सपाक्स ने कहा-जल्द हो सुनवाई, जबलपुर हाईकोर्ट बोला- जल्द होगी अंतिम सुनवाई, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर लंबित मामले में मंगलवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने महाधिवक्ता की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए सुनवाई स्थगित करने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई तय करने के संकेत दिए।


सुनवाई के दौरान सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग कर्मचारी संस्था) की ओर से मामले का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। संस्था ने अदालत से आग्रह किया कि अंतिम फैसला आने तक राज्य सरकार को पदोन्नति (प्रमोशन) के आदेश जारी करने से रोका जाए।


विधानसभा में जारी प्रमोशन आदेशों पर भी जताया विरोध
सपाक्स की ओर से विधानसभा सचिवालय में हाल ही में जारी 15 पदोन्नति आदेशों पर भी आपत्ति जताई गई। संस्था का कहना है कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक किसी भी प्रकार की पदोन्नति प्रक्रिया नहीं अपनाई जानी चाहिए।


हाईकोर्ट ने जल्द अंतिम सुनवाई के दिए संकेत
एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने कहा कि इस लंबे समय से लंबित विवाद का जल्द निराकरण किया जाएगा और प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े मामले की अंतिम सुनवाई शीघ्र की जाएगी।


सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता से उस मौखिक अंडरटेकिंग पर भी स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि नई प्रमोशन नीति फिलहाल लागू नहीं की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE