BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 10:53 am
BIG NEWS : मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की मांग, स्वास्थ्य बीमा या आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सेमी गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधाओं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन मिलता है, जिसमें बीमारी का इलाज कराना काफी मुश्किल होता है।


राज्य में विभिन्न संस्थाओं में लगभग 7 लाख आउटसोर्स और दैनिक वेतन भोगी श्रमिक कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। बाजपेई का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में प्रतिवर्ष लगभग 100-200 लोगों की मृत्यु हो जाती है।


फेडरेशन ने मांग है कि इन कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए या फिर बीमा के माध्यम से इलाज की सुविधा दी जाए। श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से भी इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकती हैं। इस मुद्दे पर भोपाल में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में श्याम सुंदर शर्मा, वाईएस पटेल, डीएन शुक्ला, रामदीन छबिलाल पटेल, चिंतामणि, श्यामलाल शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, अविनाश जैन, अनिल पुरोहित, गोलू यादव, मुकेश कुशवाहा, धीरेंद्र शर्मा और मुकेश साहू सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE