BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 11:08 am
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी ने लगाया कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी माजरा देख उड़ गए होश, भागीरथ चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार से 21.190 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगतसिंह के निर्देशन में अजंलि सिंह वृत्ताधिकारी बेगूं के सुपरविजन मे  शिवलाल मीणा थानाधिकारी बेगू, एएसआई रामदयाल कानि. कमलेश, विजय, रमेश, मनोहर,चालक रतनसिंह की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम के द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2025 को सरहद धाबाईजी का खेड़ा चौराहा पर पहुच नाकाबन्दी की गई। दौराने नाकाबन्दी एक स्विफ्ट कार आती हुई नजर आयी। जिस पर पुलिस जाप्ते के द्वारा रूकने का ईशारा किया गया उक्त स्विफ्ट कार चालक द्वारा कार को तेजगति गफलत लापरवाही पूर्वक चलाकर खरड़ी गाव की तरफ भगाकर ले गया। जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ते के द्वारा पीछा किया गया।  कार चालक के द्वारा  कार को खरड़ी गांव से बेगू की तरफ जाने वाले रोड़ पर स्थित महादेव मन्दिर के सामने तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड़ से बाई तरफ से नीचे उतार दी। जिस पर कार रोड़ किनारे पड़े पत्थर से टकरा कर पलटी खा गई। जिससे रोड़ के किनारे बैठे एक वृद्व व्यक्ति तुलसीराम पिता हीरालाल धाकड़ निवासी खरड़ी कार के टक्कर लगने से घायल हो गया। जिस पर लोगो की सहायता से घायल वृद्व व्यक्ति को उपचार हेतु परिजनो के साथ रवाना हास्पीटल किया गया। कार चालक को पुलिस जाप्ते के द्वारा पकड़ लिया गया। स्विफ्ट कार को चैक किया गया तो स्वीफट कार के पीछे डिग्गी जिसमें 01 प्लास्टिक कट्टें में अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया। जिनका कुल वजन कुल 21.190 किलोग्राम मय वारदान होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी सुवाणिया थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ निवासी भागीरथ पिता विश्राम गवार बन्जारा उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE