भोपाल। अग्रवाल विश्रांति भवन में आयोजित अग्रवाल स्नेह सम्मेलन समिति के त्रि-वार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी संतोष मित्तल की देखरेख में हुए इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
समिति के नए संयोजक के रूप में अनुपम अग्रवाल को चुना गया। लक्ष्मीनारायण बंसल अध्यक्ष, मधुर अग्रवाल महामंत्री और राजेश मित्तल कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव में भोपाल अग्रवाल समाज के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे।
समिति ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सदस्यों ने बधाई दी और आने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।