BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2025, 3:19 pm
KHABAR : पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 का परिणाम अटका, अभ्यर्थियों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, जल्द परिणाम घोषित करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 के अभ्यर्थियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर चिंता जताई है।


पुलिस विभाग ने जून 2023 में भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। लिखित परीक्षा सितंबर 2023 में हुई और परिणाम 7 मार्च 2024 को घोषित किया गया। इसके बाद नवंबर 2024 में शारीरिक परीक्षण आयोजित किया गया। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है।


भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रहीं
अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उन्होंने अपना बहुमूल्य समय और ऊर्जा लगाई है। विलंब से उनकी भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए और अंतिम परिणाम घोषित किया जाए। अभ्यर्थियों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दें। उन्होंने आशा जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेगा और जल्द समाधान करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE