मंदसौर। अधीक्षक डाकघर जगदीश प्रसाद ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के साथ ही अन्य धार्मिक कार्यों के लिए शुद्ध गंगाजल मंदसौर संभाग के सभी डाकघरों में उपलब्ध है। गंगोत्री से पैक किया हुआ शत प्रतिशत शुद्ध गंगाजल भगवान शिव के अभिषेक के लिए मंदसौर प्रधान डाकघर तथा मंदसौर के सभी उप डाकघरों में उपलब्ध है। दशपुर की प्राचीन नगरी के सभी नगर वासियों से अनुरोध है कि वह इस अवसर पर शुद्ध गंगाजल की अगर किसी को आवश्यकता है तो डाकघर से प्राप्त कर सकते है।प्रधान डाकघर द्वारा 1 स्टॉल पशुपतिनाथ परिसर में भी गंगाजल के विक्रय हेतु लगाया जाएगा। अतः अधिक से अधिक जनता इसका लाभ लेवे।