मंदसौर। निरोगी काया अभियान अंतर्गत जिले की 216 स्वास्थ्य संस्थाओं में 30 वर्ष से अधिक आयु के 4 हजार 73 व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। जिसमेें हायपर टेंशन तथा डायबिटीज और NAFLS की जा रही है। ए.एन.एम तथा सीएचओ के द्वारा स्क्रनिंग करके संभावित हायपर टेंशन , डायबिटीज तथा NAFLD के व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय/सिविल अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र /प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रैफर किये जा रहे है। वहॉ पर मेडिकल आफिसर के द्वारा एक्जामिन करके डायग्नोसिस किया जाकर उपचार कर दवाईयॉ प्रदाय की जा रही है।