मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि, मंदसौर जिले में कुल 09 तहसीलों के 889 ग्रामों में शासन ने आबादी भूमि के परिपत्र के पालन में वर्ष 2022 में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण किया गया ड्रोन सर्वे के उपरांत उक्त योजना के संबंध में उक्त ग्रामों में ग्राउंड ट्रूथिंग की गई।
स्वामित्व योजना की ग्राउंड ट्रूथिंग के उपरान्त शासन द्वारा प्रदाय मार्गदर्शिका अनुसार अधिकार अभिलेख तैयार किये गये जिसके उपरान्त प्रथम प्रकाशन उपरान्त दावा आपत्ति हेतु सूची को पंचायत में चस्पा कर हितग्राहियों को अवगत कराया गया एवं प्रथम प्रकाशन उपरान्त द्वितीय प्रकाशन कर प्रकरण जिला सर्वेक्षक अधिकारी (कलेक्टर) मन्दसौर को प्राप्त हुए है जिन्हे जांच कर किसी भी प्रकार की विसंगतिया परीलक्षित होने पर तहसीलदारों को उक्त विसंगतियों को जांच कर पुनः प्रतिवेदन चाहा गया तथा विसंगतियों को दुरुस्थ कर पुनः सर्वेक्षण सूची प्रकरणों में संलग्न कर अधिकार अभिलेख शासन द्वारा प्रदाय मार्गदर्शिका के अनुसार तैयार किये गये है।
विसंगतियों की जांच के दौरान संबंधित सहायक सर्वेक्षक अधिकारियों (तहसीलदारों) के प्रस्ताव पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वरा सम्पूर्ण जिले में कुल 09 पटवारियों को निलंबित किया जाकर जांच की जा रही है। यह की जिला स्तर पर होने वाली जनसुनवाई के माध्यम से समाचार पत्र मे दिखाये गये तथ्य मिथ्या होकर लगभग 10 से 12 जनसुनवाई अथवा शिकायते प्राप्त हुई है जिन्हे गंभीरता पूर्वक लेकर निराकरण हेतु संबंधित तहसीलदार अथवा अनुविभागीय अधिकारी को आगामी कार्यवाही हेतु पत्र लिखा गया है।
जिले में कुल ग्राम 889 मे भू-खंड 277581 जिसका क्षेत्रफल लगभग 21628857 वर्गमीटर होकर जिसकी कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार मूल्यांकन लगभग कुल 27514102178 रुपये होकर 27 दिसम्बर को मन्दसौर कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में जिला स्तरीय क्रार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं विकासखण्ड स्तर पर ग्राम पंचायतो मे भी अधिकार अभिलेखों के वितरण का कार्य भी किया गया