BREAKING NEWS
पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2025, 8:01 pm
KHABAR : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, निरोगी काया अभियान को दिया बढ़ावा, 31 मार्च तक होगा आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निरोगी काया अभियान के तहत मंगलवार को जिला पंचायत में जनसुनवाई के दौरान अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आमजन को संदेश दिया कि सभी को नॉन कम्युनिकेबल डिसीज (गैर-संचारी रोग) की जांच करवानी चाहिए।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के तहत निरोगी काया अभियान 2025 का आयोजन 20 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज (NAFLD) की वार्षिक स्क्रीनिंग/रिस्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा रही है।

मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में 101 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हाइपरटेंशन के 13 मरीज,डायबिटीज के 19 मरीज़, NAFLD के 29 मरीज,थायराइड का 1 मरीज,कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) के 3 मरीज चिन्हित किए गए।कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का कैलेंडर तैयार कर कलेक्ट्रेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन निरोगी काया अभियान के तहत लाभान्वित हो सकें।इस अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हों और गंभीर बीमारियों की पहचान समय रहते हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE