इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सायंकाल खजुराहो से एयरपोर्ट इंदौर पहुँच कर उज्जैन के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट इंदौर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका सत्कार किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में भोपाल में जीआईएस का सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।