BREAKING NEWS
पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 10:13 am
BIG NEWS : 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, 9.53 लाख छात्र होंगे शामिल, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। इस साल कुल 9.53 लाख एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ गाइडलाइन भी जारी की गई है। वहीं नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए है।


एमपी में 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर से हुई। एग्जाम का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी। सुबह परीक्षा केंद्र के बाहर स्टूडेंट्स के बैग रखवाए गए।


माशिमं की गाइडलाइन के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना जरूरी है। स्टूडेंट्स परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इसके बाद छात्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, क्योंकि केंद्र के गेट रात 8: 45 बजे बंद कर दिए जाएंगे।


सभी छात्र एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ स्कूल आईडी कार्ड भी लेकर जाएं। परीक्षा पुस्तिकाएं छात्रों को सुबह 8: 50 बजे दी जाएंगी, जबकि प्रश्नपत्र 8: 55 बजे दिए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE