भोपाल। 16 समूहों की कुल 38 शराब दुकानों के नए ठेकों के लिए लॉटरी का आज आखिरी दिन है। दोपहर तक लॉटरी के आवेदन जमा होंगे। इसके बाद लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार ने इन दुकानों से 466 करोड़ रेवेन्यू (रिजर्व प्राइस) का टारगेट रखा है, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के ठेकों से 20 प्रतिशत ज्यादा है। लॉटरी और नवीनीकरण के बाद शेष दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।
भोपाल जिले में 35 समूहों की 87 शराब दुकानें हैं। पहले चरण में 19 समूहों की 49 दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। मौजूदा दर से 20 प्रतिशत ज्यादा पर नवीनीकरण कराने से 607 करोड़ का राजस्व मिला है। सरकार ने सभी 87 दुकानों से 1 हजार 73 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की शराब दुकानों के ठेके 894.77 करोड़ में गए थे।
तत्काल बाद खोली जाएगी लॉटरी
आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, नवीनीकरण के बाद शेष 16 समूहों की 38 शराब दुकानों के ठेके के लिए लॉटरी प्रक्रिया होगी। इसके तत्काल बाद लॉटरी खोली जाएगी। शेष दुकानों के लिए शुक्रवार से टेंडर की प्रक्रिया प्रस्तावित है।