BREAKING NEWS
BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 12:23 pm
KHABAR : बोर्ड परीक्षा से वंचित छात्रों का चक्काजाम, कहा- 8.22 बजे पहुंचे, फिर भी नहीं दी एंट्री, समय से पहले बंद कर दिया गेट, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में आज से दसवीं बोर्ड परीक्षा के एग्जाम शुरू हो गए हैं। इस दौरान ग्वालियर में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन देखने को मिला, ग्वालियर के शासकीय पदमा राजे विद्यालय के बाहर स्टूडेंट्स ने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वे सुबह 8रू22 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे, फिर भी उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जिसके चलते उनका 1 साल का भविष्य दांव पर लग गया है।


ग्वालियर में परीक्षा से वंचित छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने स्कूल का गेट जल्द बंद किए जाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर करीब 26 छात्र-छात्राओ ने प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पुलिस के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग से डीईओ अजय कटियार, जॉइंट डायरेक्टर दीपक पांडेय और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। छात्र छात्राओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से गुहार लगाई है कि उनकी परीक्षा जरूर कराई जाए। स्कूलों में टीचर भी लेट आते है, फिर हम तो छात्र है। हमारे भविष्य को देखते हुए कृपया मदद कीजिये।


वहीं एसडीएम विनोद सिंह का कहना है कि प्रवेश पत्र के पीछे एंट्री का समय दिया गया है। ऐसे में लेट आने पर परीक्षा नहीं हो सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार का कहना है कि एमपी बोर्ड सभी परीक्षाएं पूरी होने के बाद जो भी छात्र अनुपस्थित या फेल हो जाते हैं उनके लिए अलग से परीक्षा का आयोजन करता है, ऐसे में इन छात्र छात्राओं को भी एग्जाम देने का फिर से मौका मिल सकेगा। लल्लूराम डॉट कॉम सभी छात्र-छात्राओं से अपील करता है कि आप अपनी परीक्षा के लिए समय पर जरूर पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE