BREAKING NEWS
पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 12:59 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के साथ होगा कल्याणी विवाह, सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा- विधवा बहनों को मिलेगी 2 लाख की आर्थिक सहायता, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के साथ अब मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए हैं। सांसद बंटी विवेक साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में इस योजना को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई है।


मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का उद्देश्य
2018 में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना व उनके जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत विवाह उपरांत 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।


कल्याणी विवाह पोर्टल का शुभारंभ
योजना को अधिक सुलभ बनाने के लिए कल्याणी विवाह पोर्टल भी तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद विधवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा सके।


सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे जरूरतमंद कल्याणी बहनों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाए। ताकि अधिक से अधिक विधवा महिलाएं इसका लाभ लेकर अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकें।


सांसद ने जानकारी देते हुए कहा- राज्य सरकार की यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामूहिक विवाह आयोजनों के साथ कल्याणी विवाह को भी शामिल करने से विधवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE