भोपाल। नर्मदापुरम रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्लेसिंग हाउस सेवा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मजदूर और कामगार महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया।
संस्थान की ओर से महिलाओं को अंगवस्त्र, बैज, तिलक और गोल्डन मुकुट भेंट किए गए। कार्यक्रम में बी.के. मंजू दीदी ने कहा कि मातृशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान पिछले 89 वर्षों से नारी उत्थान के लिए कार्यरत है।
बी.के. कुंती दीदी ने स्वागत भाषण दिया और राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में कुमारी दिया और कुमारी जागृति ने जन-जन का कल्याण करेगी शिव की शक्ति है नारी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
समारोह में भोपाल की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.के. सतीश भाई ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।