मंदसौर। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसतन 168.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 14.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शामगढ़ में सर्वाधिक 58.2 मिमी तथा सुवासरा में 51.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
भू-अभिलेख विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मंदसौर 23.0 मिमी, मल्हारगढ़ 10.0 मिमी, गरोठ 9.4 मिमी, भानपुरा 4.8 मिमी, धुंधड़का 4.0 मिमी वर्षा हुई, जबकि भावगढ़, संजीत, कयामपुर और सीतामऊ में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
1 जून से अब तक शामगढ़ में 234.8 मिमी, मल्हारगढ़ में 211.0 मिमी, धुंधड़का में 209.0 मिमी, सुवासरा में 201.2 मिमी, मंदसौर में 185.0 मिमी, सीतामऊ में 162.4 मिमी, कयामपुर में 150.5 मिमी, भावगढ़ में 137.0 मिमी, गरोठ में 131.4 मिमी, भानपुरा में 125.8 मिमी तथा संजीत में 102.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, गांधीसागर बांध का जलस्तर बढ़कर 1289.50 फीट पहुंच गया है।