नीमच। जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस दर्ज होने के कारण री-ज्वाइनिंग से वंचित रहे अतिथि शिक्षकों से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अभ्यावेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ऐसे अतिथि शिक्षक, जो विशेष परिस्थितियों के कारण 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस सुनिश्चित नहीं कर सके, वे अपने दस्तावेजी साक्ष्यों सहित 10 जुलाई 2026 तक [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। हार्डकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
आवेदन के साथ मातृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर, प्रतियोगी या शैक्षणिक परीक्षा में शामिल होने, नेटवर्क या तकनीकी समस्या, गंभीर बीमारी, विवाह, परिवार में आकस्मिक मृत्यु अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों से संबंधित प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। केवल दस्तावेजों सहित प्राप्त ई-मेल आवेदन ही विचारार्थ स्वीकार किए जाएंगे।