BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 6:36 pm
NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण से ग्रामीणाों में आक्रोश, एसपी-कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जल्द कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जिले के खेरोट गांव में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी और चारागाह भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। सोमवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी ईश्वरगिरी सहित ग्रामीणों ने एसपी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।


ज्ञापन के अनुसार, 29 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर, तालाब खेड़ा और बड़ा देवनारायण मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खेड़ापति हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, मूंछ और तीन छत्र ले गए, जबकि बड़ा देवनारायण मंदिर से नौ चांदी के छत्र, भैरव बाबा की गदा और दोनों मंदिरों के दान-पात्रों में रखी नकदी चोरी हुई।


ग्रामीणों के मुताबिक, चोरी हुई संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग आठ लाख रुपये है।


पहले भी तीन बार हुई चोरी
ग्रामीणों ने बताया कि इन मंदिरों में पहले भी तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश चोरी का सामान अभी तक बरामद नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि गांव की चारागाह भूमि पर कुछ बाहरी और संदिग्ध लोगों द्वारा अवैध कब्जे और निर्माण के प्रयासों के बाद से आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है।


जल्द कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में प्रशासन से चोरी की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी का माल बरामद करने, चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और मंदिरों की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE