BREAKING NEWS
NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<     KHABAR : 7 जुलाई से राष्ट्रीय संस्कृत.. <<     KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<     KHABAR : जयंती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद.. <<     KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 1:14 pm
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आयोजित लोक अदालत में हुआ इतने हजार प्रकरणों का निस्तारण, 13.98 करोड़ रूपये के अवार्ड पारित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया के आदेशानुसार इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय एवं समस्त ताल्लुका मुख्यालयों पर स्थित न्यायालयों में वृहद् स्तर पर किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले की विभिन्न न्यायालयों में विभिन्न प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति के आधार पर कुल 74355 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 13 करोड़ 98 लाख रूपये का अवार्ड पारित किया गया। बैंक लोन, चेक अनादरण, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, टेलीफोन विभाग एवं राजस्व विभाग से संबंधित कुल 39851 प्री-लिटिगेशन आवेदनों का निस्तारण किया जाकर 2 करोड़ 19 लाख रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इन प्रकरणों को निस्तारित करने में कुल 15 बेंचों ने कार्य किया।
प्राधिकरण अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल ने जिला मुख्यालय पर गठित बैंचेज की कार्यवाही देखी। पक्षकारों से भी बात की तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सफल बनाने में सहयोग करने वाले न्यायिक अधिकारीगण, बेंच के सदस्यगण, अधिवक्तागण, पक्षकारान, न्यायिक कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी गण का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE