BREAKING NEWS
NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<     KHABAR : 7 जुलाई से राष्ट्रीय संस्कृत.. <<     KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<     KHABAR : जयंती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद.. <<     KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 2:19 pm
BIG NEWS : परिवार संग खंडवा पहुंचे सीएम डॉ मोहन, नर्मदा तट पर की पूजा अर्चना, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन, कहा- महाकाल की तर्ज पर होगा ओंकार लोक का निर्माण, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को परिवार संग तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने नर्मदा परिक्रमा समापन पर मां नर्मदा की पूजा में शिरकत की। वहीं उन्होंने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा क्षेत्र में घाटों का विकास होगा। महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकार लोक का निर्माण होगा।


रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने परिवार के साथ खंडवा पहुंचे। जहां वे गुरु पाद पूजन के साथ गुरु विवेक महाराज के नर्मदा परिक्रमा समापन पर मां नर्मदा की पूजा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश की मां नर्मदा, अमरकंटक से लगकर लगभग 1400 सौ किलोमीटर बहती है। पूरे देश की एकमात्र मां नर्मदा की परिक्रमा होती है।


विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे
उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि मां नर्मदा के परिक्रमा पद को सरकार के द्वारा चिंता करते हुए दोनों किनारे घाट बनाना है, जो गंदा पानी है उसे उसको बंद करना है। महाकाल की तर्ज पर साफ सुथरा व्यवस्था करना और महाकाल की तर्ज पर ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी को बनाया और संवरा जाएगा और विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन
वहीं सीएम डॉ मोहन ने अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने देवाधिदेव महादेव की कृपा से मध्यप्रदेश विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसकी कामना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE