भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और सरकार की ओर से दिए गए जवाब (आश्वासन) को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सियासी निशाना साधा है। मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर कार्टून कैरिकेचर के साथ पोस्ट किया है।
जीतू पटवारी ने X पर लिखा- भाजपा नहीं, ये ✓आश्वासन सरकार” है! मप्र विधानसभा में जनता से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री/मंत्रियों के 2500 से ज्यादा जवाब सिर्फ “आश्वासन” बने हुए हैं! मतलब साफ है @DrMohanYadav51 सत्ता भी @ChouhanShivraj सरकार की तरह ही सदन में झूठ के पांव पर सरक रही है! नीचे दर्ज आंकड़े @BJP4MP सत्ता के केवल 10 विभागों के हैं, लेकिन झूठ की ऐसी झूठी राजनीति सरकार के हर विभाग की है!
नगरीय विकास एवं आवास 444
लोक निर्माण 219
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा 170
गृह 142
सहकारिता 186
राजस्व 137
जल संसाधन 115
पंचायत एवं ग्रामीण विकास 149
स्कूल शिक्षा 95
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 95
जनजातीय कार्य 87
शर्म करो, कुछ तो कर्म करो