BREAKING NEWS
NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<     KHABAR : 7 जुलाई से राष्ट्रीय संस्कृत.. <<     KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<     KHABAR : जयंती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद.. <<     KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 2:45 pm
BIG REPORT : 25 साल का लेगी बदला, भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर सीएम डॉ मोहन का बड़ा बयान, खिलाड़ियों को दी बधाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। चौपियंस ट्रॉफी में आज 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम 25 साल का बदला जरूर लेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई भी दी है।


भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी के लिए यह बहुत खास दिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है, वह 25 साल का बदला जरूर लेगी। जिस तरह से खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, वे अपने खेल के जरिए भारत को गौरवान्वित करेंगे। वहीं सीएम ने खिलाड़ियों को बधाई भी दी है।


फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा क्रिकेट का रोमांच
मध्य प्रदेश में क्रिकेट का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रदेशभर में जगह जगह भारत की जीत के लिए हवन पूजन किए जा रहे हैं। वहीं राजधानी भोपाल में मैच देखने के लिए कई जगह स्क्रीन लगाई गई है। क्रिकेट फैंस एक जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए जमा होंगे।


भारत की जीत की दुआ
आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी का आज यानी 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (प्दकपं अे छर्मू मंसंदक) की टीम आमने-सामने होंगी। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फैंस चौपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा पाठ की जा रही है।


25 साल बाद फिर आमने-सामने
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं, जब भारत और न्यूजीलैंड चौंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगे। साल 2000 में भी दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था। जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती थी। अब 25 साल बाद भारत के पास हार का बदला लेने का शानदार मौका है।


टीम इंडिया का पलड़ा भारी
टीम इंडिया चौंपियंस ट्रॉफी का पांचवा फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। बात करें दुबई स्टेडियम की तो इस मैदान पर भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने 10 में से 9 मैचों पर जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला ड्रा रहा है। वहीं न्यूजीलैंड ने दुबई में तीन मैच खेले है, जिनमें से दो में हार और एक मैच टाई रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE