नीमच। शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी के बैनर पर दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन ष्उमंगष् का आयोजन दिनांक 11 एवं 12 मार्च को किया जा रहा है जिसकी समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी है उक्त कार्यक्रम में एकल नृत्य समूह नृत्य एकल गायन समूह गायन एवं कविता पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा विद्यार्थी पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ इसमें हिस्सा ले रहे हैं कार्यक्रम में दिनांक 12 मार्च को दो प्रमुख सेलिब्रिटी विजय दहियाष्तेरी अंखियों का जो काजल एवं अर्शिया अर्शी प्रसिद्ध सिंगर एवं एक्टर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कवि कुलदीप रंगीला एवं विवेक शर्मा भी नीमच आ रहे हैं जो अपनी प्रतिभा का मंचन मंच के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए करेंगे।