नीमच। शहर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अजाक्स परिवार नीमच, सामाजिक संगठन और भीम अनुयायी संगठनों की एक संयुक्त बैठक अंबेडकर सर्किल पर आयोजित की गई, जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए यशवंत गोयल ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम को एक शाम भीम के नाम कार्यक्रम होगा, जिसमें बाबा साहब के जीवन पर आधारित नाटिका, गीत, गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। 14 अप्रैल को एक विशाल रैली का आयोजन दशहरा मैदान से किया जाएगा। जो विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचेगी। यहां पर भीम सभा का आयोजन होगा। उसके उपरांत सभी का स्नेह भोज रखा गया है। आज के बैठक में अजाक्स जिला अध्यक्ष यशवंत कुमार गोयल, समाजसेवी रमेश चंद्र कदम, रामूराम डगर, सूरजमल आर्य, बालचंद वर्मा, प्रेमचंद कलोसिया, प्रहलाद दांगी, जगदीश पेंटर विजय सिंह लाहोरी आदि मौजूद रहे।