मुंगावली। नगर के एम एल जैन धर्मशाला में आगामी त्यौहारो के संबंध में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर की एसडीओपी थाना प्रभारी तहसीलदार नगर परिषद कर्मचारी सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
इस दौरान एसडीओपी सनमबी खान ने लोगों से आग्रह किया कि रमजान का महीना चल रहा है जुम्मे के दिन होली का त्योहार पड़ रहा है सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए साथ ही हिदायत भी दी के किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाही की जाएगी।
तो वही इस दौरान नगर के लोगों ने नगर में आ रही कई समस्याओं से अधिकारियों को ओर नगर परिषद कर्मचारियों को अवगत कराया जिनके जल्द से जल्द समाधान के लिए अधिकारियों ने बात कही।