नीमच। जन सेवा समिति चिकित्सालय बघाना ने रविवार को एक विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हरनारायण अग्रवाल भवन बघाना में चला। यह आयोजन स्व. भंवरलाल एरन और स्व. निशांत अग्रवाल की याद में किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया गया। साथ ही नाममात्र के शुल्क पर चश्मे का वितरण भी हुआ। चिह्नित मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी मुफ्त किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश बंसल मुख्य अतिथि रहे। समाजसेवी संतोष चोपड़ा, अमित गोयल और गोमबाई के चिकित्सक भी मौजूद थे। नीमच शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। कुल 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया।