नीमच। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस बल नीमच द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सीएसपी अभिषेक रंजन,थाना प्रभारी पुष्पा चौहान, निलेश अवस्थी,आर आई विक्रम सिंह भदोरिया, यातायात थाना प्रभारी उर्मिला सिंह चौहान और पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने का संदेश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों को इस बात की चेतावनी भी दी गई कि त्योहारों के माहौल में कोई भी शांति भंग करने वाली घटनाओं को पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। लॉ एंड ऑर्डर की समस्त व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रहे,यह पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी। फ्लैग मार्च थाना नीमच केंट, नीमच सिटी, बघाना के संवेदनशील इलाकों एवं मुख्य मार्गाे पर निकला गया। नीमच में बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, तिलक मार्ग अग्रसेन वाटिका और शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।