नीमच। बधिर संघ द्वारा शहर के किलेश्वर मंदिर पर नववर्ष मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नव वर्ष मिलन समारोह में मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में मुक बघिर दिव्यांगजन शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि मूक बधिर दिव्यांगजनों द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन लगातार 19 वर्षों से किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में कई प्रकार के मनोरंजक गेम, अलग-अलग प्रतियोगिताएं, खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें मूक बधिर दिव्यांगजनों ने उल्लास और उमंग के साथ हिस्सा लिया। मुकेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य यह है कि मूक बधिर जनों का आपस में मिलना जुलना हो जाता है। साथ ही इस तरह के आयोजन में शामिल अविवाहित युवक युवतियों के बीच विवाह हेतु परिचय भी संभव हो पाता है।