BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2025, 8:16 pm
BIG NEWS : पुलिस ने चलाया लंबित भरण पोषण के वांरटों की तामीली के लिए विशेष अभियान, ‘‘हेल्पिंग हेण्ड‘‘ के तहत 16 वारण्ट कराए तामील, इतने लाख रूपये की राशि का निस्तारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान ‘‘ हेल्पिंग हेण्ड‘‘संचालित किया जा रहा है। महिलाओं को न्याय दिलाने के तारतम्य में माननीय न्यायालयों से जारी भरण पोषण के वांरटो की तामीली हेतु भी नीमच पुलिस ने विशेष अभियान चलााया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को लंबित भरण पोषण के वारंटो की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है। जिला नीमच, मंदसौर एवं राजस्थान राज्य के विभिन्न कुटुम्ब न्यायालयों से जो वांरट जारी हुए थे उनमें  से 16 आरोपियों के वारंट तामील कराकर न्यायालय पेश किए गए हैं। 16 वारंटो में भरण पोषण की 12,94,000/- रूपये की राशि का निस्तारण किया है। 

पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित विशेष अभियान ‘‘ हेल्पिंग हेण्ड‘‘ के तहत लंबित भरण पोषण वारंटो की तामीली हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुये ऐसे वांरट जो विभिन्न कुटुम्ब न्यायालयों से जारी थे तथा अनावेदक पक्ष काफी समय से भरण पोषण की राशि जमा नहीं कर रहे थे उन्हे चिन्हित कर सुची तैयार करवाई जाकर विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष अभियान के अंतर्गत जिला नीमच, मंदसौर एवं राजस्थान राज्य के जिलों से कुटुम्ब न्यायालयों द्वारा जारी भरण पोषण वारंटों के तामीली के निर्देश अधीनस्थ समस्त अधिकारियों को दिये जाकर प्रतिदिन समीक्षा की गई फलस्वंरूप थाना नीमचकेण्ट - 03, थाना नीमचसिटी - 04, थाना बघाना - 03, थाना रतनगढ - 01, थाना सिंगोली - 01, थाना मनासा - 01, थाना कुकड़ेश्वर - 02, थाना रामपुरा - 01 इस प्रकार कुल 16 वारंटियों की पुलिस द्वारा तलाश की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त 16 वांरटियो पर माननीय न्यायालय द्वारा रूपयंे 12,94,000/- (बारह लाख चौरान्वे हजार रूपयें) की राशि के भरण पोषण वारंट जारी होकर लंबित थे।
भरण पोषण के लंबित वारंटो की तामीली से न केवल वारंट तामीली हुई है अपितु महिलाओं संे संबंधित जीवन यापन के लिये माननीय न्यायालय द्वारा आदेशित राशि वसुल कराने में पुलिस की अहम भुमिका रही है। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा व्यक्त किया गया है कि, पुलिस आम जनता को न्याय दिलाने एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिये सदैव कटिबद्ध है इसी प्रकार माननीय न्यायालयों द्वारा जारी वारंटो की लगातार तामीली की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE